लखनऊ व पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने विकासनगर से दबोचा राष्ट्र विरोधी कई मामलों में पंजाब पुलिस को थी तलाश
लखनऊ। राजधानी की लखनऊ कमिश्नरेट व पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ के विकासनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। वह पंजाब से लखीमपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचा था। वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कई मामलों में वांछित था और पंजाब पुलिस तलाश कर रही थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा का साथी जगरूप सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में जानकारी मिली कि सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जगदेव सिंह लखनऊ जा रहा है।
इस जानकारी के आधार पर अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल से इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मियों की टीम लखनऊ पहुंची। यहां लखनऊ पुलिस के सहयोग से सचिवालय चौराहा सेक्टर सी विकासनगर से जगदेव सिंह उर्फ जग्गा निवासी फि रोजपुर पंजाब को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट समेत समेत करीब नौ मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 में करीब सात माह व वर्ष 2020 में एक माह से अधिक अमृतसर जेल व गुरदासपुर जेल में निरुद्घ था।
बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आंतकी
गिरफ्तार आरोपी जगदेव सिंह खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह का करीबी बताया जा रहा है। परमजीत सिंह मौजूदा समय में इंग्लैण्ड व मलतानी सिंह जर्मनी में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है।
पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जगदेव सिंह व उसके साथी जगरूप सिंह को तैयार किया था। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। पंजाब पुलिस जगदेव सिंह को ट्रांजिट रिमाण्ड पर लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
News24on से हसन राना की खास रिपोर्ट