Politics in Lucknow : गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनऊ की विधानसभाओं की सभी मंडलों में ,

युवा मोर्चा द्वारा भगवा पतंग पर सोच ईमानदार काम दमदार , गरीबों को मुफ्त राशन , बिना भेदभाव की भर्ती, बहू बेटियों को अधिकार यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार आदि स्लोगन लिखकर के पतंग उड़ाया गया।
Politics in Lucknow : लगातार ही क्षेत्र में प्रचार प्रसार
युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि युवा मोर्चा लगातार ही क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहा है !

लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गली गली घर घर पहुंच कर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं।

अवध क्षेत्र युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल , कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ , मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ,महानगर युवा मोर्चा महामंत्री अभिषेक गुप्ता मंत्री अतुल सिंह,

कार्यसमिति सदस्य चेतन तिवारी मंडल अध्यक्ष शानू ठाकुर, दिव्यांश गोयल तुषार मिश्रा ,अंजनेय मिश्रा, सुमित रावत, ईशान निगम, रवि यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।