Russia-Ukraine War : रूस पर यूक्रेन का हमला आज 13वें दिन भी जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। वहीं यूक्रेन भी रूस के हर वार का मुंहतोड़ जवाब देने का दावा कर रहा है। बीते 12 दिनों से दोनों देश के लाखों बेगुनाह लोग इस युद्ध की कीमत चुका रहे हैं। इस जंग में पूरे के पूरे परिवार खत्म हो गए हैं, किसी का घर उजड़ा गया हैं तो कुछ बच्चें ऐसे हैं जिनके सिर से मां और पिता दोनों का साया इस युद्ध ने छीन लिया है। अब हम आपको इस युद्ध की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आपका दिल दहल जाएगा।

यूक्रेन की सड़के इन दिनों खून से लाल हैं, हर तरफ लाशें नजर आ रही हैं। फोटो देखकर लग रहा है कि दोनों सैनिक कार से जा रहे थे इसी दौरान कार पर हमला हुआ, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

फोटो में दिख रहा शव रूसी सैनिक का है, जिसके सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई है। हालत यह है कि इस सैनिक के शव को उठाने वाला भी कोई नहीं है।

यूक्रेन के बेवसाइट dnepr.express का दावा है कि यूक्रेन की सेना और नागरिकों ने रूसी सेना के कई सैनिकों को मार गिराया है। रूस और यूक्रेन की जंग में मरने वालों के शवों को अतिंम संस्कार भी नसीब नहीं हो रहा है।

इस सैनिक के शव को देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सैनिक पर कितनी बुरी तरह से हमला हुआ है।

आग के बीच घिरा यह कबाड़ कभी शानदार वाहन हुआ करता था, लेकिन एक मिसाइल हमले में यह वाहन जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है।

रूस और यूक्रेन की इस जंग में कई परिवार उजड़ चुके हैं। इन सैनिकों के परिवार वालों को शायद पता भी नहीं होगा कि उनके बेटे के साथ जंग में क्या हुआ।

सडकों पर लाशें कचरे की तरह पड़ी हैं, इन लाशों को देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।

यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के कई सैनिकों को मार गिराया है, जिसमें से ज्यादातर युवा थे। साथ ही यूक्रेन ने रूस के कई हथियारों और वाहनों पर कब्जा भी किया है।

मिलिट्री व्हीकल पर दिख रहा यह शख्स, दरअसल एक सैनिक का शव है। सैनिक हमले के लिए मिलिट्री व्हीकल को तैयार कर रहा था, इसी दौरान हमला हो गया और जगह पर ही उसकी मौत हो गई।

मिसाइल हमलों की चपेट में आने वाले लोगों के शरीर के परखच्चे उड़ जा रहे हैं। फोटो में दिख रहे शव को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है।