Lata Mangeshkar : लता मंगेश्कर के निधन से आज पूरा देश गमगीन है।
अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेश्कर के निधन के साथ एक स्वर्णीम युग का भी अंत हो गया है।
उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा।
Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश गमगीन है।
अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्वर्णीम युग का भी अंत हो गया है।
उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।
उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्वीट में उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।
भारत रत्न लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं।
अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में रखा गया है।
यहीं पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये इत्तफाक ही है कि जिस गीत ए मेरे वतन के लोगों,
ने उन्हें एक नई पहचान दी थी उसको लिखने वाले कवि प्रदीप का आज जन्मदिन भी है।
आज ही लता स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गईं।
अपडेट
– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवाजी पार्क पहुंचकर भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ ही देर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।